अमूमन इंसान के शारीर में गुर्दे का साइज़ एक टमाटर से भी छोटा है। लेकिन हाल ही में दुबई के एक अस्पताल में ऐसा मामला सामने आया है जिसमें चिकित्सकों ने एक शख्स के शरीर पूरे 4 किलों की किडनी निकली है। इस कारनामे के बाद इस अस्पताल ने Guinness World Records में अपना नाम दर्ज करवाया है। दरअसल बता 56 वर्षीय अहमद सईद नामक शख्स जो Polycystic Kidney Disease से ग्रस्त था जिसके कारण उसका पेट फूल गया था और किडनी ने काम करना बंद कर दिया था और डाक्टर्स ने उनकी सर्जरी कर उन्हें इससे निजात दिलाई।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुबई सर्जन को उनकी उपलब्धि पर एक आधिकारिक प्रमाण पत्र दिया है। Dr. Fariborz Bagheri जो अस्पताल के Urology Department के मुख्य हेड है उन्हें वीरवार को आधिकारिक प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। डॉक्टर ने बताया कि पीड़ित शख्स की जिस किडनी को निकाला गया है उसका वजन 4.25kg है। वे खुद इतनी बड़ी किडनी को देख हैरान रह गए थे और इस सर्जरी को करने में पूरे 5 घंटे का समय लगा था।

बोर्ड के अध्यक्ष और दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण के महानिदेशक Humaid al Qutami ने कहा कि इस रिकॉर्ड को हासिल करने से ये बात साबित होती है कि अस्पताल जटिल सर्जरी करने की क्षमता रखता है ।

No more articles