पति-पत्नी के बीच तूतू-मैंमैं आम सी बात है। दुनिया में कोई ही कपल ऐसा होगा जो बिना नोंक-झोंक के रहते हों। भई जहां प्यार है, वहीं तकरार है। लेकिन कई बार ये तूतू-मैंमैं बदतर बन जाता है। इस सब के बावजूद ये रिश्ता ऐसा है कि दोनों एक दूसरे के साथ बांधे रखता है।

इसी फ़िक्र को दर्शाता एक वाकया चीन के पश्चिमोत्तर प्रांत शानक्सी में हुआ। जहां 30 वर्षीय एक महिला पति के साथ हुए विवाद के बाद 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इससे पहले पति को कुछ समझ आता कि महिला छलांग लगा चुकी थी, पर उसने बिना समय गवाते हुए महिला को रोकने की कोशिश की। जिसमें पति के हाथ में महिला की चोटी आ गई। महिला को उसकी चोटी के सहारे पति ने लगभग 3 मिनट तक पकड़े रखा।

1 2
No more articles