भूत-प्रेत, आत्माएं, चुड़ैल और डायन ये सारी चीज़ें सुनने में बिलकुल फिल्मी लगती हैं। इन बातों पर यकीन करना दक़ियानूसी और बेवकूफी भरा लागत है। लेकिन दुनिया में आज भी ऐसी कई जगहें है जहां लोग अंधविश्वास भरी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। ऐसे ही कई देश अफ्रीका में है जहां वे महिलाएं रहती हैं जिनका सामाजिक तौर पर बहिष्कार कर दिया गया है। ये गांव अफ्रीका के घाना में हैं।

दरअसल हाल ही में म्यूनिख फोटोग्राफर ने अपनी फोटोग्राफी के माध्यम से इनकी लाइफ को दिखाया है। फोटोग्राफर कहती हैं कि चुड़ैलों के गांव में ये औरतें झोपडिय़ां बना कर रहती हैं और आसपास के खेतों में काम कर खाने का इंतजाम करती हैं। अफ्रीकी देश घाना में अंधविश्वास के चलते महिलाओं को चुडै़ल घोषित कर दिया जाता है ऐसी महिलाओं को इतना प्रताडि़त किया जाता है कि यह घर-परिवार छोड़ वहां से चली जाती हैं। कई बार तो इन महिलाओं को जिंदा भी जला दिया जाता है।

महिलाओं को चुड़ैल घोषित करने के पीछे भी अजीबोगरीब कारण है। यदि गांव में सांप के काटने से किसी की मौत हो जाए तो कई औरतों को चुड़ैल घोषित कर प्रताडि़त किया जाता है। गांव से भागकर यह महिलायें दूसरों गांव में गुमनाम जिंदगी जीती हैं। घाना में इस तरह के 6 गांव हैं, जिनमें गांबागा और गुशीगू प्रमुख हैं। ऐसी महिलाओं की संख्या 1500 के आसपास है।

No more articles