पहाड़ों का ज़िक्र आते ही मन में रोमांच के दृशय सामने आने लगते हैं। लेकिन एक पहाड़ ऐसा है जिसके बारे में जानकर आप वहां जाने की सोचेंगे भी नहीं क्योंकि यह पहाड़ इन्सानों की क़ब्रों से मिलकर बना है। सुनकर अजीब लगता है लेकिन वास्तव में हॉन्ग-कॉन्ग के पश्चिमी इलाके  में पोख फू लाम नाम की एक जगह है। जिसके पास एक पहाड़ है। इस पहाड़ पर दूर दूर तक कब्र ही क़ब्र दिखाई देती है।

दरअसल यह पहाड़ कई कब्रो से मिलकर बना हुआ है। इस पहाड़ पर कई लाशो को दफन किया गया है। और यहाँ पर अगर एक कब्र से दूसरी कब्र तक जाना होता है तो लोगो को सीढ़ियों का प्रयोग करना होता है।

आपको बता दें की इस स्थान को 1882 में बनाया गया था, तब से यहाँ पर कई लाशें दफनाई गई है। और इसे पहले चाइनीज क्रिश्चिन सिमिट्री भी कहा जाता था। जब से यह सिलसिला शुरू हुआ है तब से आज तक खत्म नहीं हो पाया है। लोग आज भी इसी पर लाशें दफनाते है और यह कब्रो का पहाड़ और बढ़ता ही जा रहा है।

No more articles