बच्चा था भूखा, कुत्ते ने दिया साथ, हैरान कर देने वाला वीडियो , सोशल मीडिया पर बच्चों की मस्ती, शैतानी के वीडियो तेजी से वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में वायरल हो गया है कि पांच दिन में ही इस वीडियो को लगभग 6 करोड़ लोगों ने देख लिया। इस वीडियो में एक बच्चे और उसके डाॅगी की ट्यूनिंग लोगों को बेहद पसंद आ रही है।

फेसबुक पर इस वीडियो को Rob Herbert नाम के एक शख्स ने पोस्ट किया है। वीडियो 15 जून को पोस्ट किया गया था और अब तक लगभग 6 करोड़ बार देखा जा चुका है। वहीं सात लाख से ज्यादा इसे शेयर किया जा चुका है।

वीडियो में आप देखेंगे कि एक बच्चे को भूख लगी तो उसने रोने-धोने या अपनी मम्मी को बोलने की बजाए फ्रिज से खुद खाने की चीजे निकालने का फैसला किया। मजे कि बात ये है कि यह फ्रिज खुद बच्चे से कई गुना बड़ा था। लेकिन बच्चे के फ्रिज खोलने का अंदाज ही मासूमियत से भरा और प्यारा था। फ्रिज के दरवाजे का हैंडल बच्चे की पहुंच से दूर काफी ऊंचाई पर है। ऐसे में बच्चा उसे खोलने के लिए अपने डाॅगी का सहारा लेता है। बच्चा डाॅगी पर चढ़कर फ्रिज का दरवाजा खोल लेता है और फिर अपने खाने का सामान ढूढंने में लग जाता है।

No more articles