प्यार में धोखा खाने के बाद इंसान की लाइफ में थोड़े दिनों के लिए मुश्किल होता है। लेकिन ऐसा सच्चे प्यार में होता है। कुछ लोग प्यार में धोखा खाने के बाद कुछ दिन परेशान रहते हैं और फिर सामान्य रूप से जीने लगते हैं। लेकिन कुछ लोगों में बदले की आग भड़क जाती है और वे अपने पार्टनर से बदला लेने की सोचने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है मेलबर्न से जहां एक  26 साल की हीदी रूहोनेन नाम की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को उसके धोखा देने के लिए अनोखी सज़ा दी है।

दरअसल इस महिला ने धोखेबाज ब्वॉयफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए जो तरीका अपनाया उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मेलबर्न यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट हीदी लंबे समय से एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। एक दिन उन्हें पता चला कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें चीट कर रहा है। यह जानकर उनका दिल टूट गया। इसके बाद उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड को सबक सिखाने की ठानी।

बस फिर क्या था, इस महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ी सभी यादों को सरेआम बेच दिया। हीदी ने ब्वॉयफ्रेंड के दिए हुए कपड़े, शूज, वीडियो गेम, मूवी, किताब और स्पीकर जैसे सामान को अपने गैरेज में सेल लगाकर लोगों को बेच दिया। हीदी ने बताया कि बेचे हुए सामान से जो पैसे आए हैं, उससे वो एक लंबे ट्रिप पर जाएंगी।

No more articles