किसी की किस्मत का ताला खुल जाए इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते। आज के समय में ऐसे काफी कम लोग हैं, जो जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सामने आते हैं। लेकिन टेक्सास के वेबस्टर में रहने वाली जिंजर स्प्रौस ने सड़क किनारे रहने वाले एक शख्स के लिए जो किया, वो वाकई तारीफ के काबिल है।

दरअसल पिछले काफी समय से जिंजर पिछले तीन सालों से अपने घर से निकलते हुए कॉलोनी के बाहर एक ही जगह पर इस शख्स को बैठा देखती थी। ये शख्स कभी किसी से बात नहीं करता था। चुपचाप एक ही जगह बैठकर किसी का इंतजार करता रहता था। कुछ दिनों तक जिंजर ने इसे बिल्कुल इग्नोर किया, लेकिन फिर धीरे-धीरे उसके मन में इस शख्स को लेकर उत्सुकता जागने लगी। वो जानना चाहती थी कि आखिर धूप से लेकर बरसात में भी ये आदमी उसी जगह पर क्यों बैठा रहता है? धीरे-धीरे जिंजर ने उससे बातें करना शुरू किया। इसके बाद महिला को ऐसी कई बातें पता चली, जिसके बाद उसने इस बेसहारा शख्स की मदद करने का फैसला किया। जिंजर की कोशिशों के कारण आज ये शख्स बिल्कुल अलग जिन्दगी जी रहा है।

जिंजर ने विक्टर के इलाज के लिए पैसे जुटाने के लिए फेसबुक पेज बनाया। I Am Victor नाम का ये पेज जल्द ही वायरल हो गया। डोनेशन में पैसों से लेकर कपड़े और खाने का सामान भी भेजा जा रहा था। इसके बाद जिंजर ने विक्टर के आंखों का इलाज भी करवाया। जिंजर ने जो फेसबुक पेज बनाया था, उसकी वजह से विक्टर काफी फेमस हो गया। एक टीवी चैनल ने विक्टर का इंटरव्यू भी लिया, जिसमें विक्टर ने जिंजर की काफी तारीफ की।

No more articles