सपनों का घर हर एक इंसान का सपना होता है। अपने सपनों का आशियाना बनाने के लिए इंसान पूरी जीवन भर की कमाई को लगा देता है। पहाड़ों को काटकर रास्ते बनाए जाते हैं यह बात तो आम होती है लेकिन क्या आपने सुना है कि किसी शख्स ने अपने सपनों का घर बनवाने के लिए किसी गुफा को कटवा दिया हो। जी हाँ 700 साल पुराने इस घर को एक बड़ी गुफा मो काट कर बनाया गया है। आइये जानते हैं क्या है इसमें खास।

लगभग 700 साल पहले एंजेलो नाम के एक शख्स ने तेज़ तूफान से बचने के लिए ने इस गुफा में शरण ली। तब उसको पता नहीं था कि यह गुफा एक दिन उसका खूबसूरत आशियाना बन जाएगा। एंजेलो ने इस गुफा की नीलामी के दौरान इसको खरीद लिया था। उसने पत्थरों को काट-काट कर गुफा में रहने के लिए आशियाना बनाना शुरू कर दिया, जिसको बनाने में लगभग 1000 घंटे लगे।

1 2 3 4
No more articles