हर ब्वॉयफ्रैंड का खुलेगा कच्चा चिट्ठा, वूमेनाइज़र हो तो सामने आओ , आप कुछ दिन पहले ही किसी से मिले और आपको उस इंसान से प्यार हो गया। आपको वो बिल्कुल वैसा लगता है जैसा कभी आपने अपने सपनों में अपने ड्रीम ब्वॉय के बारे में सोचा था। आपका ये प्रेमी बहुत खुशमिजाज, बहुत केयरिंग है।

जब आपका ब्वॉयफ्रेंडआपके साथ अकेले हो तो आप उसे ऑब्‍जर्व करें कि वो बाकी लड़कियों को कैसे देखता है साथ ही उन्हें देखने का उसका कैसा नजरिया है। इससे आपको पता चल जाएगा कि कहीं वो फ्लर्ट तो नहीं है।

वो आपको बिल्कुल किसी राजकुमारी की तरह ट्रीट करता है। बावजूद इसके आपको तोड़ा सतर्क रहने की जरूरत हैं क्योंकि ये सभी लक्षण वुमेनाइजर में भी होते है। आपका ब्वॉयफ्रेंड भी कहीं वुमेनाइजर तो नहीं है इसका पता आप इन बातों को पढ़कर लगा सकती हैं।

आपको मिले अभी कुछ ही दिन हुए हैं ऐर आपका ब्वॉयफ्रेंड आपसे रोज मिलने की जिद करता है। जबकि आप उस से दो से तीन बार पहले ही मिल चुके हो तो ऐसे में सतर्क हो जाएं। हो सकता है जिस तरह वो आपसे खुलने में जल्दी दिखा रहा है वैसे ही उसकी स्‍पीड आपको डिच करने में भी हो। कहा जाता है कि वुमेनाइजर लड़कों को हर पल कुछ नया चाहिए होता है।

आपको सबसे पहले ये पता करना होगा कि आपका ब्वॉयफ्रेंड सिर्फ आपको ही इतनी अटेंशन देता है या फिर सभी लड़कियों को। इसके लिए आपको उसके वर्कप्‍लेस और उसके फ्रैंड्स के बीच उसकी छवि कैसी है इसका पता लगाना होगा।

अगर आपका बॉयफ्रेंड कुछ ज्‍यादा ही रोमेंटिक होने की कोशिश करता है तो भी एलर्ट हो जाएं। वूमनाइजर लड़कों की ये खास क्‍वालिटी होती है।

No more articles