प्यार में पागल पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के साथ की हैवानियत, उतारा मौत के घाट, पति-पत्नी का रिश्ता एक बार फिर शर्मसार हो गया है। पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने अरबपति पति का कत्ल करवा दिया। रिश्तों पर से भरोसा उठाने वाली ये खबर हरियाणा के यमुनानगर की है। यहां पर पत्नी ने पति की हत्या करने के बाद उसके कारोबार पर कब्जा कर लिया। और 32 लाख की फॉर्चूनर अपने प्रेमी को गिफ्ट कर दी।

आपको बता दें कि 27 मई 2016 को यमुनानगर में अरबपति व्यापारी योगेश बत्रा की हत्या कर दी गई थी. इस वारदात को अंजाम देने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। योगेश की पत्नी प्रियंका और उसका ब्वॉयफ्रेंड रोहित ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो शख्स को कत्ल के लिए तैयार किया। जिसके बाद प्रियंका, रोहित और दोनों युवकों ने मिलकर योगेश के मुंह पर तकिया रखकर उसका दम घोंट दिया। हत्या के बाद प्रियंका ने पति की मौत की वजह ह्रदय गति का रुक जाना बताया। मौत के अगले दिन बिना पोस्टमार्टम करवाए योगेश का अंतिम संस्कार तक कर दिया।

प्रिंयका के सख्त मिजाज़ के चलते सुभाष बत्रा पत्नी संगीता बत्रा के साथ बेटे से अलग रहते थे. 40 साल के बेटे की मौत ने इन्हें तोड़कर रख दिया। वो इसे नियती का घिनौना मजाक मान चुके थे, लेकिन तभी बहू के व्यवहार में आए बदलाव से उन्हें शक होने लगा। सुभाष बत्रा के मुताबिक, योगेश की मौत के कुछ दिनों बाद ही रोहित नाम का शख्स घर आने-जाने लगा। प्रियंका ने अपने बच्चों को देहरादून पढ़ने के लिए भेज दिया. बत्रा परिवार के जितने भी प्लाइवुड के बिजनेस थे, उनकी डायरेक्टर बन गई। सास-ससुर से भी दूरी बना ली।

बहू के इस व्यवहार पर सास-ससुर को शक होने लगा। इसी शक के चलते उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. मौत के 4 महीने बाद यानी सितंबर के महीने में दर्ज कराई गई इस शिकायत को पुलिस हल्के में ले रही थी। तंग आकर उन्होंने प्राइवेट जासूसों का सहारा लिया।

प्राइवेट जासूसों को कुछ ऐसे फोटोग्राफ्स हाथ लगे जिससे उनका शक यकीन में बदल गया. पिता ने बताया कि जिम में कोई लड़का ट्रेनर था जो प्रियंका को जिम सिखाता था। सिखाते-सिखाते इनमें अफेयर हो गया। इसके बाद दोनों ने यह प्लानिंग की कि योगेश हम दोनों के बीच रूकावट है। दोनों ने योगेश को रास्ते से हटाने के लिए 27-28 की रात को प्लानिंग करके उसकी हत्या कर दी। इस केस में कुछ सबूत मिले, जो पुलिस को दे दिए. इस फोटोग्राफ्स के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरु की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका बत्रा और उसके प्रेमी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।

No more articles