स्पेन में सेक्स के लिए अधिकारियों की हो रही है नियुक्ति, जानिए कैसे , लोगों का पर्याप्त सेक्स नहीं करना दुनिया भर में सरकारों के लिए एक प्रमुख चिंता का विषय बन गया है। फ्रांस में विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे बेहतर स्वास्थ्य के लिए अधिक सेक्स करें। वहीं, जापान में यह जानकारी सामने आई है कि आधे से अधिक विवाहित जोड़े एक महीने से भी अधिक समय में सेक्स नहीं करते हैं।

इस अधिकारी की भूमिका राष्ट्रीय रणनीति को बनाने की होगी, जो जन्मदर में कमी और असंतुलन को दूर करने के लिए काम करेगा। देश में जन्मदर कम होने का कारण है कि लोग दिन में लंबे समय तक और देर रात तक काम करते रहते हैं। इस कारण ज्यादा थकान हो जाने के कारण वे कम सेक्स करते हैं, नतीजतन देश की आबादी कम हो रही है।

पिछले साल किए गए एक अध्ययन में कहा गया था कि इस सहस्त्राब्दी में लोग पिछली पीढ़ियों के लोगों के मुकाबले बहुत कम सेक्स कर रहे हैं। कई सरकारें जन्म दर गिरने के कारण परेशान हैं, जिसका आर्थिक असंतुलन और कल्याणकारी राज्य पर प्रभाव पड़ सकता है।

स्वीडन के नेता एक बेहतर जीवन के लिए व्यक्तिगत काम से हर रोज से लोगों को सेक्स ब्रेक देने की मांग कर रहें हैं। स्पेन में बढ़ती मृत्यु दर और कम होती जन्मदर ने देश में आबादी को खतरे में डाल दिया है। इस मामले के समाधान के लिए वहां ‘सेक्स जार’ नाम के एक अधिकारी की नियुक्ति की गई है।

No more articles