4200 किलोमीटर साइकिल चलाई, 58 साल की उम्र, कारण ऐसा कि… , 21 हजार से ज्यादा सैनिक देश के लिए शहीद हो चुके हैं। 37 साल की फौज की नौकरी में कई साथियों ने मेरी गोद में दम तोड़ा। सितंबर में रिटायर होने के बाद मन शांत नहीं हो रहा था। सोचा कैसे साथियों को श्रद्धांजलि दूं कि मन को शांति मिले। एक दिन विचार आया कि हर शहादत के लिए 2 मिनट साइकिल चलाकर लोगों के बीच जाऊंगा। तय किया कि 12 हजार किलोमीटर साइकिल चलाऊंगा। फिर क्या था, पत्नी चित्रा को इस प्लान के बारे में बताया, उसने तत्काल हामी भर दी। रिटायरमेंट के 18 दिन बाद देश के 29 राज्यों के सायकिल टूर पर निकल पड़ा। यह बातें बताई  रायपुर में 58 साल के रिटायर्ड मेजर जनरल सोमनाथ झा ने।

मेजर ने बताया कि टूर पर निकले 82 दिन हो चुके हैं। हर दिन 70 से 110 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर बसाहट तक पहुंचता हूं। वहां रुककर अगले दिन आगे बढ़ जाते हैं। टूर के दौरान हजारों लोगों से मुलाकात हुई। कभी रास्ते पर, कभी ढाबे में तो कभी पंचर बनाते समय। लोगों ने हमेशा आगे बढ़कर मदद करने का प्रयास किया। जो भी मिला सकारात्मक सोच के साथ मिला। टूर के समय अहसास हुआ कि दुनिया में हर जगह अच्छे और सकारात्मक लोग हैं, बस हमारे देखने का नजरिया सकारात्मक होना चाहिए।

1 2 3
No more articles