सेक्स करना सब को अच्छा लगता है लेकिन क्या आप जानते है कि सेक्स से संतुष्ट् रहने वाली महिलाओं की खुशी का यह रास्ता सीधा उनकी सेहत पर जाता है। महिलाओं का अच्छा सेक्स जीवन उनके लिए किसी टॉनिक से कम नही होता। नियमित यौनसंबंध रखने वाली महिलाओं की सेहत अच्छी और उनके चेहरे पर खुशी हमेशा झलकती है।

इसे भी पढ़िए- आंटिया करती हैं सेक्स के बारे में सबसे ज्यादा बातें

महिला

एक अध्ययन में पाया गया है कि प्रगाढ व गहरे यौन संबंधों के दौरान मिली संतुष्टि महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है। जो महिलाएं अपने जीवन में रति क्रीड़ा का भरपूर आनंद लेती हैं वे सामान्य जीवन में स्वस्थ और सक्रिय रहती हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि कई बार सेक्स के दौरान असंतुष्टि भी मिलती है, लेकिन इससे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि ये महिलाएं अपने जीवन में नियमित रति क्रीड़ा को महत्पूर्ण जगह देती हैं।

इसे भी पढ़िए- फेसबुक और वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं होशियार!

मोनाश विश्वविद्यालय की मुख्य अनुसंधानकर्ता सोनिया डेविसन ने अपने अध्ययन में पाया कि जो महिलाएं रति क्रीड़ा में नियमित रूप से हिस्सा नहीं लेतीं या जो नियमित रूप से यौन असंतुष्टि की शिकार रहती हैं, उनका स्वास्थ्य उन महिलाओं की अपेक्षा खराब रहता है जो नियमित सेक्स को प्रमुखता देती हैं और सेक्स से संतुष्ट होती हैं। अध्ययन करने वाले दल ने अपने शोध में 26 से 65 वर्ष की उम्र की 295 महिलाओं को शामिल किया जो महीने में दो बार सेक्स करती थीं।

No more articles