कई महिलाओं को फ्लर्ट करना पसंद होता है। लेकिन कभी-कभी उन महिलाओं को फ्लिर्टिंग करना भारी पड़ जाता है। मगर जो महिलाएं ऑफिस में भी फ्लर्ट करती हैं तो उनसे हो जाइए सावधान।

एक नए अध्ययन में पता चला है कि ऑफिस में फ्लर्ट करने वाली महिलाओं को नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि ऑफिस में जो महिलाएं फ्लर्ट करती हैं वो भरोसे के लायक नहीं होती। अध्ययन के अनुसार वर्कप्लेस पर फ्लर्टिंग यानि हल्की फुल्की इश्कबाजी कुछ महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद बेशक कर देती है लेकिन ऐसी महिलाओं पर उनके सहयोगी भरोसा नहीं करते।

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार महिलाओं का आकर्षण उन्हें थोडी ज्यादा तवज्जो दिला सकता है लेकिन अगर वे वर्क प्लेस पर इश्कबाजी करती हैं तो उन्हें ज्यादा भरोसे के योग्य नहीं माना जाता। इसके लिए शोधकर्ताओं ने 77 स्टूडेंट्स, 51 महिलाएं और 26 पुरूषों पर अध्ययन किया। इनको ऑफिस में फ्लर्ट करने वाली महिलाओं का वीडियो दिखाया। वीडियो देखकर अध्ययन में शामिल लोगों ने वीडियो वाली महिला को भरोसे के लायक नहीं समझा।

इसलिए हम तो उन महिलाओं को यही राय देंगे की वे अपनी इस आदत को सुधार ले नहीं तो हो सकता इस बार भाग्य आपका साथ न दे और आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ जाये। और पुरुषों को सलाह है वे ऐसी महिलाओं से बच के रहे। इस अध्धयन से कम से कम इतना तो समझ जाना चाहिए की फ़्लर्ट से कभी कभी फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है।

No more articles