बहन बना रही थी खाना, इस दौरान बहन की दिख गई ऐसी चीज़ कि भाई ने कर दिया रेप , थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

आरोपी रिश्ते में पीड़िता का चचेरा भाई बताया गया है। घटना का पता लगने पर पुलिस गांव में गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिवा पुत्र जगदीश है। उधर, हलके के दारोगा रणवीर सिंह का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद ही संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होगी।

कोतवाल संजय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। महिला ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह मंगलवार देर शाम घर से बाहर थी। इस दौरान उनकी बिरादरी के एक युवक ने उनकी पुत्री को अपने घर खाना बनाने को बुला लिया। वह खाना पका रही थी तो आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर डाला। उनकी पुत्री ने घर आकर आपबीती बताई तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। वे विरोध करने के लिए उसके घर गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया है।

No more articles