सेक्स करते वक्त पति इतना उत्तेजित हो गया कि महिला के मुहं से…. , न्यूजीलैंड में एक शख्स ने सेक्स के दौरान प्लास से अपनी पार्टनर के दांत उखाड़ दिए। ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि उसे मसूढ़े वाली औरतें पसंद हैं। यही नहीं, अपने ऊपर लगे आरोप पर सफाई में उसने कहा कि वह तो सिर्फ मदद कर रहा था।

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील माइक एंटूनोविक ने कहा कि महिला ने ही हेंसन को उसके जबड़े में से छह दांत निकालने दिए, जबकि हेंसन तो उसकी मदद कर रहा था ना कि उसे तकलीफ पहुंचा रहा था। वकील एंटूवोनिक ने कहा कि हेंसन महिला की अक्ल की बढ़ती हुई दाढ़ निकालने में सहायता कर रहा था, क्योंकि महिला ने ही खुद इससे उसे हो रही परेशानी की शिकायत की थी।

वकील ने महिला से कि पूछा कि क्या तुम्हें लगता कि हेंसन अपने तरीके से तुम्हारी मदद कर रहा था? महिला ने कहा, ‘नहीं, कतई नहीं।’ हेंसन को दिसंबर 2012 में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में ट्रायल अभी चल रहा है।

56 वर्षीय फिलिप लेयान हेंसन पर आरोप है कि उसने साल 1988 से 2011 के बीच चार आरतों के साथ इसी तरह की हरकत की। हेंसन पर इरादतन चोट पहुंचाने, अवैधानिक यौन संबंध बनाने के 11 आरोप दर्ज हैं, लेकिन उसने सभी आरोपों से इनकार कर दिया है।

बुधवार को वेलिंगटन की जिला अदालत में बताया कि 90 के दशक में उसके हेंसन के साथ संबंध थे। महिला ने बताया कि उसने कभी हेंसन को अनुमति नहीं दी कि वह उसके दांत निकाले। कोर्ट ने एक वीडियो भी देखा, जिसमें एक महिला बताती है कि कैसे उसे हेंसन ने कार के अंदर जबरन उसके दांत निकाले और एक-एक कर उसे बाहर फेंकने लगा। यही नहीं, उसने महिला का अक्ल दांत भी निकाल दिया था।

No more articles