तुर्की के एक पत्रकार ने सउदी अरब में मक्का मस्जिद में काबा के सामने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया तो सोशल मीडिया पर लोग उन्हें मारने की धमकी दे रहे हैं। दरअसल पत्रकार युसूफ एकोन ने काबा के सामने अपनी गर्लफ्रैंड को प्रपोज किया। इसके बाद उन्होंने इस पूरे वाक्या का वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके बाद यह वायरल हो गया। तभी कुछ लोगों ने इस्लाम की दुहाई देकर युसूफ और उनकी गर्लफ्रैंड को लेकर भद्दे-भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। यहां तक की कुछ तो जान से मारने की धमकी देने लगे। कमेंट में कई लोगों ने लिखा है कि ऐसे पवित्र स्थल पर इस तरह की हरकत करना सही नहीं है। जिसके बाद यूसुफ ने ये वीडियो अपने अकाउंट से हटा दिया। वहीं लोग यूसुफ को तुर्की के टीवी चैनल से निकालने की भी मांग कर रहे हैं। कुछ लोग उनके खिलाफ फतवा जारी करने की भी मांग कर रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि यूसुफ ने अपनी जेब से एक अंगूठी निकाली और अपने प्यार का इजहार किया। इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड हंस रही हैं और बोल रही है, ‘अगर आप चाहते हो कि मैं हां करुं तो घुटनों पर बैठकर मुझें प्रपोज कीजिए।’ इसके बाद यूसुफ अपने घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करते हैं और अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं।

No more articles