इश्क की खौफ़नाक सज़ा , बेटी के प्रेमी को जिंदा जला दिया, बेटी कुछ ना कर सकी , बांका के गोलहट्टी गांव के बिट्टू चौधरी को जिंदा जलाकर मार देने के मामले में थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने मुख्य आरोपी शशिकांत झा उर्फ मुन्ना झा एवं डीलर मदन झा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली गई है। वहीं, दो महिला समेत अन्य सात लोग फरार हैं। थानाध्यक्ष ने कहा अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

शनिवार को थानाध्यक्ष सहित एएसआइ दिनेश यादव ने मृतक के घर पहुंचकर परिजन से पूछताछ की थी। जिसमें मृतक के बड़े भाई राजकिशोर चौधरी, पिता मनोज चौधरी एवं मां पुतुल देवी और दादी गंगा देवी से पुलिस ने हत्याकांड के मामले की जानकारी ली। परिजन ने पुलिस को पुलिस को जानकारी दी है कि मौत के पहले बिट्टू ने आरोपियों के खिलाफ जान से मार देने की आशंका के साथ लड़की के साथ कैसे और क्या संबंध रही है। इसकी चर्चा करते हुए पत्र लिखकर रखा था। इस पत्र की छाया प्रति भी पुलिस के पास मौजूद है। ज्ञात हो कि बिट्टू पिछले कई महीनों से घर पर रह कर ट्यूशन आदि पढ़ाने का काम कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि बिट्टू मुन्ना झा की पुत्री से प्रेम करता था। यह बात उसके पिता मुन्ना को पसंद नहीं था। कारण लड़की के रिश्तेदार प्रशांत उर्फ टुल्लू के साथ बिट्टू का कई बार विवाद हो चुका था। घटना के दिन भी चार दिन पूर्व प्रशांत के साथ विवाद हुआ था। जिसमें प्रशांत एवं बिट्टू दोनों जख्मी हुए थे। पुलिस के अनुसार इस अध्याय को समाप्त करने के लिए बिट्टू को समझौते के लिए डीलर मदन झा के यहां बुलाया गया था। इसी बीच केरोसिन छिड़ककर बिट्टू को जिन्दा जला दिया गया था। वैसे पुलिस ने घटना के दूसरे दिन मदन झा के घर पर छापेमारी कर जलने के कई साक्ष्य बरामद किए थे। सभी की जांच की जा रही है। वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिये अभियुक्तों को सजा दिलाई जाएगी।

No more articles