इंसान चाहे कितना भी मजबूर हो वो अपनी परेशानी दूसरों को बता सकता है या फिर अपनी दिक्कतों का हल निकाल सकता है। लेकिन बेचारे बेज़ुबान जानवरों का क्या, वे अपनी परेशानियां किससे कहें। बेचारे मासूम खुदा के भरोसे अपनी जिंदगी जीते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बेजुबानों की ज़बान भी अच्छे से समझते हैं। कुछ ऐसा ही किया एक एक्वेरियम मालिक ने जब उसने देखा की उंकी एक गोल्ड फिश तैरने में असमर्थ है। गोल्डफिश अपने लंग्स की बीमारी की वजह से एक्वेरियम की तलहटी में धंस गयी और चाह कर भी ऊपर नहीं आ पा रही थी। यह देख कर डेरेक नाम के इस शख्स ने इसके लिए एक अनोखी व्हील चेयर बना डाली।

दरअसल डेरेक नाम का एक शख्स एक स्थानीय एक्वरियम की दुकान पर काम करता हैं। डेरेक के पास एक ग्राहक अपनी बीमार गोल्डफिश लाया। वो तैर नहीं पा रही थी। गोल्डफिश की ऐसी हालत देख कर डेरेक का दिल भर आया और उसने मछली की मदद करने के लिए ऐसी व्हीलचेयर बना दी, जिससे वो पानी में आसानी से तैर सके। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

No more articles