हर लड़के और लड़की की जिंदगी में शादी का दिन एक बहुत ही अहम दिन होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ लोग पैसे की परवाह लिए बिना लाखों रुपए पानी में बहा देते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो बिना पैसे खर्च किए अपनी सूझ बूझ और क्रिएटिविटी के दम पर कुछ ऐसा कर जाते हैं कि लोग उनकी शादी की मिसालें देते हैं। कुछ ऐसा ही किया है दिल्ली के इस कपल ने जिसने अपने दोस्तों को शादी का न्यौता देने का ऐसा अनोखा तरीका अपनाया कि पूरा देश उनके इस आइडिये की सराहना कर रहे हैं।


दरअसल दिल्ली के सुरेश और विद्या ने अपनी शादी का कार्ड आईफोन के अंदाज़ में प्रिंट करवाया। उसके अंदर का मैटर उन्होने एक दम व्हाट्सप की तर्ज पर लिखवाया है। आपको बता दें कि दोनों 2 मार्च को शादी के बंधन में बंधे थे और उनकी शादी माता-पिता ने फ़िक्स करवाई थी। लेकिन ये दोनों शादी से पहले ही काफ़ी करीब आ गए। इन्हें एक साल पहले इनके माता-पिता ने चेन्नई में मिलवाया था और उसके बाद से ही दोनों को एक-दूसरे का साथ पसंद आया।

इन लोगों के इस आइडिये को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। तो अगर आप भी कुछ ही दिनों में शादी करने वाले हैं, तो अपने दोस्तों के लिए भी ऐसा ही कुछ साधारण और क्रिएटीव निमंत्रण कार्ड बनवा सकते हैं। एक बात और बता दें कि क्रिएटिविटी के लिए आपको पैसे नहीं बस थोड़ा सा दिमाग खर्च करना पड़ेगा।

No more articles