दंपति अपनी सेक्स लाइफ को और रोमांचक बना सकते हैं अगर वो रात में तेज-तेज  गाने सुने। एक रिसर्च में यह निकल कर सामने आया है कि तेज आवाज में गाने सुनने से आप देर तक और बेहतर सेक्स कर पाएंगे।

ऑडियो हार्डवेयर कंपनी सोनोस और एपल म्युजिक ने 30,000 लोगों का सर्वेक्षण किया जिसके बाद यह नतीजे सामने आए हैं। टेक वेबसाइट माशाबले के मुताबिक, इस रिसर्च में उन्होंने दुनिया भर के 30 परिवारों (109) लोगों को शामिल किया।

रिसर्च से जुड़े न्यूरोसाइंटिस्ट डेनियल जे लेविटिन ने कहा, “दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में और मानव इतिहास संगीत बनाना सांस लेने या चलने-फिरने जैसी प्राकृतिक गतिविधि है और हर कोई इसमें शामिल होता है। ”

यह रिसर्च दो हफ्तों तक चली, जिसमे परिवारों को पहला हफ्ता बिना तेज आवाज में म्यूजिक सुने बिताना था। वहीं, दूसरे हफ्ते में सोनोस सिस्टम और एपल म्यूजिक पर उन्हें तेज आवाज में म्यूजिक सुनने को कहा गया। इस दौरान 44,000 घंटों तक कुल 8,124 गाने बजाए गए।

इस शोध से यह नतीजा निकला कि दूसरे हफ्ते के दौरान परिवारों में एक-दूसरे से ज्यादा संवाद हुए। उन्होंने साथ गाना गया, डांस किया, हंसे, रोए और ज्यादा वक्त साथ बिताया। कुल मिलाकर म्यूजिक सुनने वालों ने 67 फीसदी ज्यादा सेक्स किया।

रिसर्च में नतीजे हमेशा एक जैसे रहे। म्यूजिक लोगों के दिमाग में न्यूरोट्रांसमीटर डोपामाइन का स्राव बढ़ाता है, जिससे लोगों को संतुष्टि का चरम एहसास होता है। म्यूजिक सुनने से एक दूसरा न्यूरोट्रांसमीटर ऑक्सीटोन भी निकलता है जिसे लव हार्मोन कहते हैं। इस हार्मोन से आपको उत्तेजना का चरम एहसास होता है।

आपको बता दें कि लेविटिन एक संगीतकार रह चुके हैं। उन्होंने ‘दिस इज योर ब्रेन ऑन म्यूजिक: द साइंस ऑफ ह्यूमन ऑबसेसन’ नाम की किताब लिखी है। म्यूजिक का इंसान पर क्या प्रभाव पड़ता है इस विषय पर वो पिछले 20 सालों से अध्ययन कर रहे हैं।

 

No more articles