क्या कभी एक शेर और बकरी दोस्त हो सकते है। कल्पना भी नहीं होती ना। जी हां हम भी ऐसा ही सोचते थे लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक ज़ू में बकरी और शेर दोनों साथ रहते हैं। यह वीडियो रूस के एक पार्क की है। इस वीडियो को देखकर लोगों को काफी हैरानी हो रही है।

जानकारी मुताबिक, रूस के प्राइमॉर्स्की सफारी पार्क में बाघ का एक जोड़ा रखा गया था। दोनों को भोजन के तौर पर पार्क में एक बकरी को डाला गया लेकिन बाघिन ने बकरी पर हमला करने की बजाए उसे अपना दोस्त बना लिया और इस जोड़े ने अब बकरी को अपने फेमिली का सदस्य बना लिया है। बाघ-बकरी की दोस्ती का वीडियो लोग सोशल मीडिया में जमकर शेयर कर रहे हैं।

No more articles