अगर आपको भी ट्रैवल करना पसंद है तो ये होस्टल आपके लिए ही बना है। इस होस्टल में आकर आपको हर दिन सफर जैसा महसूस होगा। जी हां जापान का ये होस्टल आपको बिना कही ले जाए ट्रेन व प्लेन जैसा अनुभव कराएगा। दरअसल जापान में एक हॉस्टल तैयार किया गया है जो कि अंदर से ट्रेन की तरह दिखाई देता है। इस हॉस्टल का नाम The Train Hostel Hokutosei रखा गया है।

यह हॉस्टल जापान के शहर तोक्यो में है। हॉस्टल के ट्रेन वाला हिस्सा वास्तव में Hokutosei स्लीपर ट्रेन का हिस्सा है जिसे 2015 ट्रेनों से हटा दिया गया था। उससे पहले यह स्पीलर कोच तोक्यो से सपोरो तक चलाया जाता था। लगभग 27 सालों तक यह ट्रेन जापान रेलवे का हिस्सा रही। 2015 के बाद उसे एक ट्रेन हॉस्टल में कन्वर्ट कर दिया गया।

1 2 3
No more articles