अब गर्लफ्रेंड मिलेगी किराए पर।जी हां अगर आपके पास गर्लफ्रेंड नहीं है तो एक रात के लिए आप किराए पर गर्लफ्रेंड ले सकते हैं। तो अकेलापन दूर करने के लिए दोस्त भी किराए पर मिल जाते हैं।

सोइने-या इसका मतलब है स्लीप टूगेदर शॉप। यहां से आप एक रात के लिए गर्लफ्रेंड की सर्विसेस ले सकते हैं। इस सर्विस के लिए 5000 रुपए प्रतिघंटे चार्ज लगता है। इसमें आप लड़की के बगल में लेटकर सो सकते हैं। अगर आप अपनी पसंद का पार्टनर चाहते हैं तो आपको 1605 रुपए ज्यादा देने होंगे। इन दोनों ऑफर में आप लड़का-लड़की को किस नहीं कर सकते, उनके साथ इंटीमेट नहीं हो सकते और ना ही किसी भी तरह का प्राइवेट कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।

मिनिकु लव नाम की जापानी कंपनी आपके पुराने ब्वॉयफ्रेंड की यादों को संभालकर रखती है। 167 रुपए देकर आप एक कार्डबोर्ड में पुरानी यादों को संभालकर रख सकते हैं।

अगर आप अपने प्रोडक्ट का एड करने के लिए नया स्टाइल खोज रहे हैं, तो जापान में आप लड़की के बॉडी पर अपना विज्ञापन छपवा सकते हैं। यह लड़की छोटे कपड़े पहन कर इसका पूरा विज्ञापन करेगी। जापान की एबसल्यूट पीआर एजेंसी यह सुविधा उपलब्ध कराती है।

Yamamoto Mimikaki-ten नाम की कंपनी 2006 से यह सुविधा प्रदान कर रही है। इसमें 2141 रुपए में 30 मिनट तक कान को साफ किया जाता है। शुरूआत में एक लड़की चाय सर्व करने के साथ थोड़ी देर बात करती है। इसके बाद सिर को गोद में रख, चेहरे पर रूमाल रख कान साफ करती है।

यहां लड़कियों को सोलो वेडिंग की सर्विस भी दी जाती है। जिसमें लड़की को दुल्हन की तरह सजाने के साथ ही वेडिंग ड्रेस, मेकअप, ड्रेस फिटिंग, बैंक्वेट डिजाइन, फुल फोटो शूट जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। सेरसा कंपनी 1 लाख 87 हजार रुपए में पूरा पैकेज देती है।

शादी में मेहमानों की कमी पूरी करने के लिए कई कंपनियां यहां गेस्ट उपलब्ध करवाती हैं। 13381 रुपए में शादी में गेस्ट आ जाएंगे। अगर आप चाहते हैं कि वे शादी में नाचे गाएं तो इसके लिए एक्सट्रा चार्ज देना होगा।

अगर आप दूसरों से माफी नहीं मांग पाते हैं तो Shazaiya Aiga कंपनी आपके लिए यह काम भी करेगी। फेस टू फेस माफी मंगवाने के लिए आपको 16 हजार रुपए देने होंगे।

बच्चों का समर होमवर्क निपटाने के लिए भी कंपनी काम करती है। ये प्रोजेक्ट के हिसाब से चार्ज करती हैं। ये एक पेज के लिए 314 रुपए चार्ज करती हैं। 400 शब्दों की बुक रिपोर्ट के लिए 1873 रुपए और रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए 3200 रुपए चार्ज करती हैं।

No more articles