मनबिज में ISIS के भगोड़े आम लोगों को बना रहे हैं ढ़ाल। मनबिज में ISIS के आतंकी इंसानों को ढाल बनाकर भाग रहे हैं। उत्तरी सीरिया के शहर मनबिज से निकलने के लिए ISIS के आतंकी इस तरकीब का इस्तेमाल करते हुए देखे गए हैं।

इसे भी पढ़िए- ISIS के आतंकियों का दिल आया नीली आंखों वाली लड़कियों पर!

अमेरिका के समर्थन वाले कुर्द और अरब के लड़ाके इन गाड़ियों पर हमला करने से बच रहे हैं। माना जा रहा है कि आतंकी तुर्की सीमा की ओर चले गए हैं। एसडीएफ के लड़ाकों ने 10 हफ्तों के संघर्ष के बाद मनबिज पर कब्जा कर लिया है।

अमेरिका समर्थिक धड़े ने कहा है कि आईएस के 150-200 आतंकियों ने अपनी हार का अंदेशा होते ही कुछ लोगों को बंधक बनाया और भाग निकले। उन्होंने कहा कि इस वजह से आतंकियों पर हमला नहीं किया जा सका।आतंकियों ने सैकड़ों लोगों को रिहा किया है तो कुछ लोग खुद ही पकड़ से भाग निकले।

इसे भी पढ़िए- ISIS 12 डॉलर में कर रहा है यज़ीदी और ईसाई लड़कियों का सौदा

लड़ाई के दौरान लोगों को नुकसान न पहुंचे इसलिए एसडीएफ ने आतंकियों को मनबिज से बाहर निकलने का रास्ता भी सुझाया था, पर आतंकियों ने इससे इनकार कर दिया और नागरिकों को हमले के सामने करते हुए निकले।

No more articles