हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती। ऐसा हमेशा कहा जाता है लेकिन कुछ लोग इसे पुरा भी कर के दिखाते है। जीं हा ऐसा ही एक चमत्कार उस दुल्हन ने कर दिखाया, जो आठ साल से व्हील चेयर पर थी और उस ने कुछ ऐसा कर कि दूल्हे की आंख से भी आंसू बहने लगे। इस महिला का नाम जैकी गोचर है, जो कभी तेज तरार स्विमर हुआ करती थी।

जैकी गोचर

इसे भी पढ़िए- पति को पत्नी कब लगती है पुरानी!

लेकिन 17 साल की उम्र में स्विमिंग के दौरान एक दुर्घटना में जैकी की रीढ़ की हड्डी में चोट आ गई। इस वजह से उसकी गर्दन से नीचे का कोई भी हिस्सा काम नहीं कर पा रहा था। तमाम डॉक्टरों ने इलाज के बाद ये दावा किया कि जैकी फिर कभी खड़ी नहीं हो पाएगी। लेकिन जैकी ने हिम्मत नहीं हारी और 6 महीने में ही अपने पैरों पर खड़ी हो गई। लेकिन शरीर के साथ न देने की वजह से वह व्हीलचेयर पर ही रहती थी। लोगों ने आठ साल के दौरान जैकी को कभी फिर खड़े होते हुए नहीं देखा था।

इसे भी पढ़िए- इस दंपति ने खास व्हीलचेयर से बनाई अपनी पैरालाइज्ड बच्ची की ज़िंदगी आसान

लेकिन शादी से ठीक एक साल पहले जैकी ने एक प्रण लिया। उसने फैसला किया कि वह अपनी शादी के दिन न सिर्फ खड़ी होकर चलेगी, बल्कि अपने पति के साथ डांस भी करेगी। इसके लिए जैकी ने एक साल तक जिम में मेहनत की और शादी के दिन चर्च में जैकी अपने परिवार के साथ व्हीलचेयर पर बैठ कर ही आई थी। लेकिन अचानक ही वह खड़े होकर अपने होने वाले पति की ओर बढ़ी और पति के साथ डांस भी किया इस खुशी के मौके पर दूल्हे की आंखों से भी आंसू बहने लगे।

No more articles