जो लोग रात में रोज़ करते हैं सेक्स, उनको मिलती है दफ्तर में जल्दी तरक्की, रिसर्च , दिनभर दफ्तर में काम करने और भागदौड़ के बाद इंसान का शरीर और दिमाग दोनों शिथिल हो जाता है। शाम होने के बाद हर इंसान चाहे वो महिला हो या पुरुष ये चाहते हैं कि वो थोड़ा आराम करें ताकि अगले दिन दोबारा तरोताजा होकर दफ्तर जा सकें। ज्यादातर इंसान खुद को तरोताजा करने के लिए भरपूर नींद लेते हैं। लेकिन आप यहां पर शायद बहुत ही जरुरी काम करना भूल रहे हैं।

वैज्ञानिकों ने भी इसे माना है। दुनिया के दो बड़े यूनिवर्सिटी की तरफ से की गई शोध में ये बात सामने आई है कि एक बेहतर सेक्स की मदद से इंसान खुद को दूसरों के मुकाबले ज्यादा तरो ताजा रख सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ ओरेगन और यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन ने 159 लोगों पर ये रिसर्च आजमाया। ये वो लोग थे जिनकी शादी हो चुकी थी।

अपने रिसर्च के लिए दो लोगों का ग्रुप बनाया गया। एक ग्रुप वो था जो नियमित रुप से सेक्स कर रहा था और दूसरा वो जो भरपूर नींद तो ले रहे थे लेकिन सेक्स काफी कम कर रहे थे। लंबे समय चले इस रिसर्च में पाया गया कि जिस ग्रुप के लोग नियमित तौर पर सेक्स कर रहे थे और अपनी नींद भी पूरी कर रहे थे वो दूसरे ग्रुप जो केवल अपनी नींद पूरी कर रहे थे के मुकाबले ज्यादा तरोताजा दिखाई दे रहे थे।

दरअसल सेक्स के दौरान कुछ ऐसे हार्मोन होते हैं जो महिला पुरुष के मिलन के वक्त निकलते हैं और इन्हीं की वजह से इंसान सेक्स करने के बाद खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करता है। दरअसल दफ्तर से घर आने और सुकून की नींद के बीच में भी कुछ काम ऐसा है जिसके जरिये आप खुद को अगले दिन के लिए तरोताजा कर सकते हैं। वो काम है सेक्स और रोमांस। वैज्ञानिक शोध में पता चला है कि अगर दफ्तर से घर आने के बाद इंसान अपने हमसफर के साथ रोमांस करे तो ये खुद को तरोताजा करने में काफी मददगार साबित होगा।

No more articles