हांगकांग मेडीकल जर्नल की एक खबर के मुताबिक चीन का 66 वर्षीय एक व्यक्ति उस समय भौचक्का रह गया जब डॉक्टरों ने उसे बताया कि वह पुरुष नहीं महिला है। वियतनाम में जन्मे इस चीनी व्यक्ति का पेट कुछ समय पहले फूलने लगा था। जब उसने हांगकांग में डॉक्टर से संपर्क किया तो जांच मे बताया गया कि उसके गर्भाशय में रसौली (सिस्ट) हो गया है जिसके कारण उसका पेट फूल रहा है।

उसे बताया गया कि वह पुरुष नहीं महिला है और उसके पेट में गर्भाशय है। यह सुनकर उसके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। वह टर्नर सिंड्रोम और कांजेनिटल एड्रेनल हाईपरप्लेशिया नामक जीन संबंधी दो बीमारियों की शिकार महिला है। पहली बीमारी से बांझपन पैदा होता है और दूसरी महिलाओं में पुरुषों के कुछ शारीरिक लक्षण आ जाते हैंं जैसे दाढी, मूछों का आना और छोटे शिश्न की मौजूदगी।

No more articles