आंखे कभी झूठ नहीं बोलती ऐसा कहा जाता है की अगर किसी के बारे में कुछ पता करना हो तो उसकी आंखों में देखना चाहिए। एक ऐसी महिला भी है जिसकी आंखों में देखते ही लोग अपनी आंखे बंद कर लेते हैं। इस औरत की तस्वीर की खूब चर्चा हो रही है। और इसके पीछे की वजह है इसके खतरनाक टैटूज। दरअसल टैटू बनवाने में इतना दर्द होता है कि लोग जीवन भर शौक होने के बावजूद टैटू बनवाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।

ऐसे में इस औरत का आंखों की पुतलियों पर टैटू बनवा लेना वाकयी चौंकाने वाला है। अलग जगहों पर टैटू बनवाते हुए आपने लोगों को जरूर देखा होगा लेकिन इस महिला ने अपने शरीर के एक ऐसे भाग पर टैटू बनावया है। कि इसे देखते ही लोगों की आंखें देखते ही बंद हो जाती हैं। ‘Morgan Joyce Varn’ नाम की 24 वर्षीय महिला को अपहरण और लूट के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है। यही नहीं उस पर एक आदमी का फोन और पैसे छीनने का आरोप है।

उसे साउथ कैरोलिना में 23 वर्षीय ‘Jonathon Mikael Robinson’ के साथ गिरफ्तार किया गया है। ये पहली बार नहीं है। जब ये महिला सुर्खियों में आयी है। लोग भी यही सोच रहे हैं कि इसने इतना दर्द कैसे सहा होगा लेकिन माने या नहीं इस महिला का टैटू देखकर हर कोई दांतों तले अंगुलियां जरूर दबा लेता है। इससे पहले 2015 में भी वो न्यूज में थी। ये तो मानना पड़ेगा कि उस औरत में हिम्मत बहुत है।

No more articles