जानिए ट्रम्प की अनकही बातें , अमेरिका के 45वें राष्‍ट्रपति चुने गए डोनाल्‍ड ट्रंप रिअल एस्‍टेट कारोबारी हैं। उन्‍होंने तीन शादियां की हैं, उनकी 100 कंपनियां हैं और वे 246 अरब की संपत्ति के मालिक हैं।

अमेरीकी राष्‍ट्रपति बनने से एक साल पहले तक डोनाल्‍ड ट्रम्‍प को दुनिया में केवल एक अरबपति बिजनेसमैन के रूप में ही पहचाना जाता था। लेकिन अब उनकी पहचान दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्‍ट्रपति हो गई है। ट्रम्प का जन्म 14 जून, 1946  को क्वींस, न्यूयार्क सिटी में हुआ। इनके माता-पिता मरियम ऐनी और फ्रेड ट्रम्‍प थे। ट्रम्‍प ने तीन शादियां की हैं। 1977 में पहली शादी इवाना जेल्निकोवा के साथ, दूसरी शादी 1993 में मार्ला मैपल्स के साथ और 2005 में मेलानिया नाउस के साथ कीं। पहली पत्‍नी इवाना से डोनाल्ड ट्रम्‍प जूनियर, इवानका ट्रम्‍प और एरिक ट्रम्‍प। दूसरी पत्‍नी मार्ला से टिफ़नी ट्रम्‍प। तीसरी पत्‍नी मेलानिया से विलियम ट्रम्‍प। ट्रम्प ने फोडर्म विश्वविद्यालय और पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के वार्टन स्कूल ऑफ फाइनेंस एंड कॉमर्स से पढ़ाई की है। इन्होंने कॉलेज के समय से ही पिता की कंपनी में काम की शुरुआत कर दी थी। 2011 में फोर्ब्स की टॉप 100 सेलिब्रिटी में ट्रम्प का नाम शामिल हुआ।

1 2
No more articles