पैदल चलने वालों के लिए भी बना डाले स्पीड ब्रेकर, चीन की करामात , दुनियाभर के शहरों में भले ही सड़क पर रफ्तार से दौड़ने वाली गाड़ियों के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए जाते हों लेकिन चीन ने अलग ही काम किया है। यहां पर एक जगह गाड़ियों के लिए नहीं बल्कि आम लोगों को लिए स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। इसका कारण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

जानकारी के अनुसार पूर्वी चीन के तेरझुआंग कस्बे में पैदल चलने वाले लोगों के लिए ऐसा प्रयोग किया गया है। दरअसल, तेरझुआंग चीन का सबसे दिलकश पानी वाला कस्बा माना जाता है। यहां प्राचीन जल परिवहन तंत्र लगा है।

कस्बे में खूबसूरत दृश्यों के प्रवेश द्वार से पहले एक लंबा ढलान है। अक्सर मनोरम दृश्यों को देखने के लिए बेकरार लोग इस ढलान पर दौ़ड़ पडते थे और चोटिल हो जाते थे। ऐसे में अधिकारियों को स्पीड ब्रेकर का ख्याल आया और उन्होंने पर्यटकों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए ऐसा ही प्रयोग करने की ठानी। इसके बाद 100 मीटर के ढलान पर 50 स्पीड ब्रेकर लगाए गए।

बीजिंग-हांगझोऊ ग्रांड कैनाल के नजदीक स्थित इस कसस्बे में कई पुरातन ब्रिज भी है। इसी जगह पर 1938 में चीन और जापान के बीच युद्ध भी हुआ था, जिसमें चीन की जीत हुई थी। यहां कई प्राचीन मंदिर और वास्तुकला की कहानी कहते कई स्थल मौजूद हैं। यही कारण है कि इसे देखने दुनियाभर से सैकडों पर्यटक पहुंचते हैं।

No more articles