गधी का कर दिया रेप, आदमी की नौकरी गई, जुर्माना लगा और साथ में मिली एक माह की जेल , ब्रिटेन में 21 साल के एक युवक को गधी के साथ सेक्स करने पर एक माह की कैद की सजा सुनाई गई। क्लार्क काउंटी में कृषि मजदूर के तौर पर काम करने वाले गिदेओन डी. स्वार्टजनट्रूबर को पिछले साल गधी से सेक्स करने के आरोप में पकड़ा गया था। गिदेओन पर अदालत ने 443 डॉलर का जुर्माना भी लगाया है। इससे पहले अदालत ने उस पर निगरानी रखने, काउंसिलिंग करने और जुर्माने की सजा सुनाई थी। लेकिन युवक ने खुद ही अदालत में जाकर अपने लिए कड़ी सजा दिए जाने की बात की। इसके बाद अदालत ने उसे एक माह के लिए जेल भेजने का आदेश दिया।

स्वार्टजनट्रूबर ने कहा कि यह पहला मौका था, जब उसने किसी पशु के साथ सेक्स किया। स्वार्टजनट्रूबर को उसके मालिक ने गधी के साथ सेक्स करते हुए देखा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया और स्वार्टजनट्रूबर को नौकरी से निकाल दिया। स्वार्टजनट्रूबर ने खुद ही अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा। अब उसे जेल भेज दिया गया है।

हालांकि अदालत के दस्तावेजों में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि स्वार्टजनट्रूबर को क्यों महसूस हुआ कि उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए।स्वार्टजनट्रूबर बीते साल सितंबर में खेतों में गए थे, उस दौरान उन्हें एक गधी मिली। काफी दिनों तक वह उसके साथ खेलता रहा और बाद में क्रेजी हो गया और उसके साथ सेक्स किया।

No more articles