हमारे देश में छोटे बच्चों को भगवान का रूप कहते हैं। हर पिता चाहता है कि उसका बेटा बड़ा होकर होनहार और समझदार बने, उसमें कोई बुरी आदतें ना हो। लेकिन दक्षिण भारत का एक पिता ऐसा भी है जो अपने महज 10 माह के बेटे को शराब पीने के लिए मजबूर करता नजर आया। लेकिन हम जो वीडियो आपको दिखा रहे हैं उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। पहली नजर में तो शायद ये आपको भी उसका बचपना लगे लेकिन अगर ये बॉटल उसके पिता ने ही उसके मुंह में डाली हो तो ऐसे में उसके भविष्य के बारे में भला क्या उम्मीद की जा सकती है, जी हां ऐसे ही शॉकिंग इंसीडेंट का ये वीडियो चेन्नई में सामने आया है।
जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पिता बच्चे के मुंह में पहले तो बियर की बॉटल लगाता है लेकिन बाद में बंद बॉटल को खोलकर उसके मुंह में डाल देता है। इतना ही नहीं ऐसा करते हुए बच्चे के पिता को बड़ा मजा आ रहा है। ये सुनकर आप हैरान रह जाएंगे कि पिता के इस एन्जॉयमेंट में मां भी शामिल है क्योंकि वीडियो बनाने का काम तो मां ही कर रही है।

अब आप ही बताइये इसमें इस नन्ही सी जान की क्या गलती जब इसके पैरेंट्स ही इसकी हेल्थ की परवाह किए बिना उसके साथ ऐसा मजाक कर रहे हों।

No more articles