कब्र के अंदर दफन कंकाल को देखकर एक बार को तो लोगो को अपनी आंखों पर यकिन ही नही हुआ क्योंकि कब्र के अंदर कंकाल का पोज देखने वाला था।

साइबेरिया में पुरातत्व विभाग को मिट्टी के अंदर दबा हुआ कंकाल मिला है। ये कंकाल किसी 30 साल के युवक का है जो हजारों सालों से मिट्टी में दबा हुआ था। ये कंकाल ऐसी अवस्था में मिला कि इसे ढूंढ़ने वाले भी हैरान रह गए।

दरअसल उस युवक की डेड बॉडी मिट्टी के अंदर एक कब्र में मिली। खोजकर्ताओं का कहना है कि जब उन्हें उसकी डेड बॉडी मिली, उसके शरीर को पूरी तरह से कसकर रस्सी में बाधं दिया गया था और उसके कब्र को मिट्टी में दफना दिया गया था।

उसके कब्र पर ‘Dark Ages dancer’ लिखा हुआ था। लेकिन उसकी अवस्था देख पूरा पुरातत्व विभाग हैरान है। उनके लिए यह बड़ी उपलब्धि है। Denis Volkov (वैज्ञानिक) का कहना है कि उसके पांव जिसे बांध दिया गया था वो डांस के पोज में दिख रहे थे।  ये कंकाल पूरे पुरातत्व विभाग के लिए एक पहेली जैसा बना हुआ है। हालांकि अभी तक उस कंकाल की पूरी सच्चाई पता न चल सकी है।

लेकिन हर कोई उसके पोज को देखकर जरूर आश्चर्य कर रहा है। उसके कब्र को सफेद बालू से ढक दिया गया था। उसके हाथ पांव कसकर बांधा गया था और उसके हाथ पेल्विस पार्ट से होकर क्रॉस करने की अवस्था में थे। ऐसा पहली बार हुआ है कि खोजकर्ताओं को ऐसा कंकाल मिला है जिसको देखकर वैज्ञानिक तक हैरान हैं।

No more articles