दुनिया भर में अपनी शक्ति का डंका बजाने वाले देश अमेरिका ने एक और नयी उपलब्धि हासिल कर ली है। खबर है कि अमेरिकी नौसेना ने एक जबरदस्त क्षमता वाली नई बंदूक बनाई है। इससे 70 मील (112 किमी) से अधिक की दूरी पर स्थित लक्ष्य को सटीक तरीके से मार गिराया जा सकता है। लेकिन अमेरिका की सेना के लिए अफसोस की बात यह है कि वह चाह कर भी इसके गोले को नहीं दाग सकती है।

इस अफसोस भरी बात के पीछे कारण है इसके एक गोले की कीमत जो कि 10 लाख डॉलर है। हाल ही में अमेरिकी नौसेना ने अपने सबसे उन्नत युद्धपोत को कमीशन्ड किया है। मगर, सर्विस का कहना है कि वह शिप के एडवांस गन सिस्टम में प्रयोग होने वाले गाइडेड प्रीसिसन म्यूनिटिअन्स (जिसे लॉन्ग रेंज लैंड अटैक प्रोजेक्टाइल भी कहा जाता है) को और नहीं खरीदेगा।

1 2
No more articles