आपने इंसानी कंकालो के बारे मे तो अक्सर सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी एलियन के कंकाल के बारे में सुना है? आज हम आपको एलियन के कंकाल की रहस्यमयी कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं। ये पूरी दुनिया रहस्यमयी किस्सो से भरी पड़ी है। सबसे ज्यादा किस्से एलियनों से जुड़े हुए हैं, और इन पर अब तक तरह- तरह की फिल्मे भी बनाई जा चुकी है। उनकी मौजूदगी को लेकर दशकों से दावे और कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन दुनिया उस वक्त चौंक गई जब उन्हे 6 इंच का एक इंसानी कंकाल मिला।

इसे भी पढ़िए- सेल्फी हुई बैन! जाने क्यों

क्या ये एलियन है या लिलिपुट की कहानियों वाले छोटे इंसान का कंकाल। दुनिया के सबसे छोटे आकार के कंकाल ने सबको हैरान कर दिया है। 6 इंच का ये इंसानी कंकाल चिली के अटाकामा मरुस्थल में मिला है। खास बात ये है कि ये किसी जानवर का नहीं बल्कि इंसान का ही कंकाल है। लेकिन कोई इंसान इतना छोटा हो ही नहीं सकता। इस 6 इंच के कंकाल का इंसानों जैसा ही हूबहू ढांचा है। लेकिन इस कंकाल की 9 पसलियां है।

इसे भी पढ़िए- इस जगह पर मत जाना, यहां पर आते हैं एलियंस

ऑस्कर मुनोज नाम के डॉक्टर ऐतिहासिक चीजों की खोज में थे, जब उन्हें ये कंकाल मिला। खबरों के मुताबिक ये अजीबो-गरीब कंकाल 19 अक्टूबर 2003 को चिली में मिला। बीते 13 सालों से स्टैनफोर्ड में वैज्ञानिक इस कंकाल की गुत्थी सुलझाने में लगे हैं। इस कंकाल को लेकर चिली में कई कयास लगाए गए। कुछ लोगों ने इसे अविकसित भ्रूण तो कुछ ने बंदर का भ्रूण बताया,जबकि कई लोगों का दावा है कि ये मृत एलियन है।

No more articles