दहेज हत्या के आरोपी, पति, सास-ससुर गिरफ्तार

दहेज हत्या के आरोपी, पति, सास-ससुर गिरफ्तार

दहेज हत्या के आरोपी, पति, सास-ससुर गिरफ्तार , करावल नगर इलाके में करवाचौथ से पूर्व एक और नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।  नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की करावल नगर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में मृतक महिला के पति रवींद्र के अलावा सास-ससुर को अरेस्ट किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मंडोली इलाके में रहने वाली ज्योति (20) की इसी साल जुलाई में शिव विहार में रहने वाले रवींद्र के साथ शादी हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद ही लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। ससुराल वाले दहेज में कार लाने के लिए दबाव डाल रहे थे। मृतक महिला के परिवारवालों ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में इस बात का खुलासा किया कि सोमवार शाम ज्योति के ससुर ने उन्हें फोन करके बताया था कि ज्योति ने सुसाइड कर लिया है।

1 2
No more articles