अमेरिका में रहने वाले रोजर लोगन ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि एक छोटी सी चीज की अनदेखी करना उन्हें इतना महंगा पड़ जाएगा। दरअसल अब तक जिसे वह अपना मोटापा समझ कर बैठे थे, वह एक जानलेवा बीमारी निकली। रोजर अमेरिका में एंटिक सामानों की दुकान चलाते हैं। 12 साल पहले उनके द्वारा की गई लापरवाही ने उनकी जिंदगी को दांव पर लगा दिया था।

दरअसल 12 साल पहले जब रोजर का वजन बढ़ना शुरू हुआ था तब उन्होंने डॉक्टरों से कनसल्ट किया। उस समय डॉक्टरों ने उनकी तकलीफ यह कह कर नजरअंदाज कर दी थी कि यह केवल फैट है। लेकिन देखते ही देखते जब उनका वजन हद से ज्यादा ही बढ़ गया। तब दोबारा डॉक्टरों से कनसल्ट करने पर जांच के बाद उन्हें मालूम हुआ कि उन्हें ट्यूमर है। उनके पेट में 64 किलो का ट्यूमर था।

<!–nextpage–>

ट्यूमर इस हद तकबढ़ गया था कि रोजर का बैठना और चलना भी दुश्वार हो गया था। वह केवल व्हीलचेयर के सहारे ही चल सकते थे। अभी हाल ही में उनका ऑपरेशन हुआ है और डॉक्टरों ने उनके शरीर से 64 किलो का ट्यूमर निकाला। डॉक्टरों का कहना है कि यह ट्यूमर एक अंदर की तरफ उग रहे बाल की वजह से शुरू हुआ था। ट्यूमर निकलने के बाद अब रोजर चल-फिर पा रहे हैं।

No more articles