जब गर्लफ्रेंड ने फेसबुक पर सुसाइड का झूठा मैसेज पोस्ट किया तो 11 साल के ब्वॉयफ्रेंड ने कर ली…, अमेरिका के डेट्रॉयट शहर में 11 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर जान दे दी। यहां लड़के की गर्लफ्रेंड द्वार फेसबुक पर सुसाइड का झूठा संदेश पोस्ट किया गया। जिसको टायसेन बेन्ज ने सच मान लिया। हालांकि गर्लफ्रेंड ने फेसबुक पर सुसाइड को जो संदेश पोस्ट किया था वो एक मजाक था और इस मजाक में उसके कुछ दोस्त भी शामिल थे।

टायसेन की मौत के बाद उसका परिवार काफी सदमे में है। मां ने बताया कि टायसेन ने फेसबुक पर अपनी गर्लफ्रेंड के सुसाइड से जुड़े संदेश देखकर परेशान हो गया और आपा खो बैठा। जिसके बाद उसने जवाब में ऐलान किया कि वो भी अपनी जान देने जा रहा है। लेकिन गर्लफ्रेंड और उसके दोस्तों ने फिर भी किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।

टायसेन की मां कटरीना ने आगे बताया कि 40 मिनट पहले तक उसके बेटे की हालत सामान्य थी। लेकिन जब वो उसके कमरे में लौटीं तो सामने उसकी लटकती हुई लाश मिली। टायसेन को तुरंत स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी पर केस दर्ज किया है।

आपको बता दे टायसेन के परिवार ने उनकी याद में GoFundMe नाम से एक वेबपेज बनाया है. इसका मकसद सोशल मीडिया पर जोर-जबरदस्ती और झूठे मजाक के खिलाफ जागरूकता को बढ़ाना है। टायसेन की मां कटरीनी का मानना है कि सोशल मीडिया पर उत्पीड़न एक बड़ा मसला है। इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

No more articles