फेसबुक पर युवतियों…, युवक फेसबुक पर लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फसाकर शादी करता था, लेकिन जब दो दो पत्नियां फेसबुक फ्रेंड बनी तो सारी बातों का खुलासा हो गया। मामला अंबाला के जगाधिरी का है। यहां एक युवक ने फेसबुक पर चार लड़कियों से दोस्ती की हुई थी, जिनमें से उसने दो के साथ शादी भी की हुई थी।

युवक की दोनों पत्नियों की फेसबुक पर अचानक दोस्ती हुई तो मामले का खुलासा हुआ। दोनों पत्नियों ने आपस में मिलने की योजना बनाई। दोनों जब आपस में मिली तो उनमें एक साथ उसका पति भी था, उसने जब दोनों को एक साथ देखा तो वह मौके से फरार हो गया। दोनों पत्नियां इसके बाद एसपी से मिली और पति के फ्राड का खुलासा किया।

आपको बता दे जगाधिरी निवासी युवक लड़कियों से पहले फेसबुक के जरिये जाल में फंसाता था। दो शादियां करने के बाद भी युवक फेसबुक पर लड़कियों को जाल में फंसाता रहा। उसने दो और लड़कियों को अपने जाल में फंसाया और उन्हें सुहाने सपने दिखाने लगा।

 

No more articles