इस बच्चे को देखकर लोग हो गए हैरान, उड़ गए सबके होश, संसार में बहुत सी ऐसी घटनाएं होती हैं जिनपर यकीन करना मुश्किल होता है। जिनकी लोगों को उम्मीद भी नहीं होती है। ऐसी ही एक घटना मनीषा संभाजी के साथ हुई। जब मनीषा मां बनी तो उनका बच्चा देखकर सभी के होश उड़ गए। आपको यह सुनकर आश्चर्य तो हुआ होगा लेकिन यह सत्य है। बच्चे के सारे शरीर पर भेडि़ए की तरह बाल थे और शरीर का कोई भी अंग ऐसा नहीं था जिसपर बाल ना हो।

आपको बता दे मनीषा भी इसी वेयरवोल्फ जीन से ग्रसित हैं। यहां तक कि उनके मायके पक्ष में उनकी बहन भी इस बीमारी से ग्रस्त थी। आपको ये भी जरूर जानना चाहिए कि इस बीमारी से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन शरीर पर अनचाहे बालों की संख्या भारी संख्या में होती है। ऐसे में इस बच्चे को अपनी मां से ये जीन ट्रांसफर हो गया।

मां बनने से मनीषा बहुत खुश हैं और अपने एहसास को व्यक्त भी करती हैं। मनीषा और उसकी बहन जब छोटे थे तो उन्हें हमेशा भालू, बंदर, भूत आदि कहकर चिढ़ाया जाता था। इसे लेकर मनीषा चिंतित हैं कि कहीं उनके बच्चे को भी इसी तरह परेशान न किया जाएं। इसे लेकर वो सोच रही हैं कि बच्चे को पूरा प्रोटेक्टिव माहौल दिया जाएं ताकि वो सामान्य बच्चे की तरह ही अपना जीवन बिता पाएं।

No more articles