आजकल तीन तलाक का मामला बहुर जोर शोर से उठ रहा है। अत्यधिक लोग तलाक के लिए घरेलू हिंसा, बेरोजगारी जैसी चीजों को ही मुख्यअ वजह मान रहें हैं। अगर ऐसे में आप भी इन्हीं  लोगों में से हैं तो फिर यह खबर आपके लिए खास है। आज हम आपको दुनिया के ऐसे अजब-गज़ब तलाक बताएंगे जिन्हें पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। हो सकता आपको यह पढ़कर हंसी भी आए कि कोई ऐसी वजहों से भी तलाक ले सकता है।

1. निकनेम बना वजह

आज के समय में लोग नाम से ज्यादा निकनेम से पुकारते हैं तो इसी प्रकार पति-पत्नी भी एक दूसरे का निकनेम रखते हैं और उसी निकनेम से भी पुकारते हैं, लेकिन सऊदी अरब में निकनेम तलाक की ही वजह बन गया।

हुआ ये कि यहां पर एक महिला एक दिन पति का फोन चेक करने लगी। इस दौरान जब उसने अपने पति के फोन के कांटैक्टे लिस्ट  में अपना नाम व नंबर देखा तो वो हैरान हो गई। उसके पति ने उसका नम्बर ग्वांतानामो नाम से सेव कर रखा है। आपको बता दें यूनाइटेड स्टेट में ग्वांतानामो एक सैन्य जेल है। इस पर महिला का पारा अत्यधिक बढ़ गया। फिर पति उसे समझाने लगा, लेकिन वह बिलकुल भी नहीं मानी। महिला का कहना था कि वह उसे अपने फोन में बेबी, हनी या फिर वाइफ इन नाम से भी सेव कर सकता था। महिला ने शादी के 17 साल बाद 2009 में अपने पति से तलाक ले लिया।

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10
No more articles