झांसी/ उत्तर प्रदेश के झांसी में रेप के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्त में आए युवक ने उल्टा लड़की के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड उसे हर रोज सेक्स करने के लिए बोलती थी। एक दिन वह अपनी गर्लफ्रेंड को अपने एक दोस्त के घर ले गया तो उसने उसके साथ भी संबंध बनाने की कोशिश की। युवक का नाम नितिन कुशवाहा है।

नितिन कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि जब उसने मिलना-जुलना कम कर दिया तो लडक़ी ने उसके दोस्तों से मेल जोल बढ़ाना शुरू कर दिया, क्योंकि उसे हर रोज सेक्स की आदत पड़ चुकी है। फिलहाल पुलिस ने युवक नितिन कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं। जबकि लड़की ने आरोप लगाया था कि उसका प्रेमी नितिन कुशावाह उसे शादी का झांसा देकर पिछले एक साल से उसके साथ रेप कर रहा था और उसने अश्लील क्लिप भी बना ली थी।जिसे दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल करता था और अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता था।

नाबालिग छात्रा का कहना है कि जब उसने नितिन के दोस्त से संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो उसने उसकी अश्लील तस्वीरें सावर्जनिक कर दी। वहीं शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक नितिन कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

No more articles