बगैर बुर्के के अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने पर महिला गिरफ्तार , मुस्लिम देशों में महिलाओं की आजादी अब भी बंदिशों में है। इसका उदाहरण एक बार और सामने आया जब एक महिला ने बिना हिजाब के सोशल मीडिया पर तस्‍वीर डाली तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला सऊदी अरब की राजधानी का है जहां पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

20 वर्ष की बताई जा रही महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है जिस पर पुरुषों के साथ प्रतिबंधित संबंधों को लेकर खुलकर बात करने का आरोप भी है। बता दें कि अरब देश में दुनिया के कुछ कठोर कानून हैं जिनमें महिलाओं के लिए हिजाब पहनना जरूरी है साथ ही यहां उन्‍हें ड्राइव करना भी मना है।

1 2
No more articles