ISIS ने ईसाई लड़की को ज़िंदा जलाया, जजिया कर का मामला, 12 साल की ईसाई लड़की जिसे ISIS के आतंकवादियों ने जिंदा जला दिया, उसने अपने आखिरी सांस तक उन दरिंदों की माफी के लिए गुहार लगाती रही। उसने अपने परिवार से कहा कि, वह उन्हें माफ कर दें। दरअसल यह परिवार समय पर धार्मिक कर का भुगतान नहीं कर पाया था, जिससे नाराज होकर इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने उनके घर को आग के हवाले कर दिया।

इसे भी पढ़िए- ISIS 12 डॉलर में कर रहा है यज़ीदी और ईसाई लड़कियों का सौदा

यह कर ‘जजिया’ के नाम से जाना जाता है। यह कर ISIS के नियंत्रित क्षेत्रों में रहने वाले सभी गैर-मुसलमानों पर लगाया जाता है। लड़की की मां ने बताया, कैसे ISIS आतंकी उनके घर पर घुस गये और कहने लगे कि तुम्हारे पास दो ही रास्ते है, या तो अभी घर छोड़ दो या जजिया का भुगतान करो।

इसे भी पढ़िए- मनबिज में ISIS के भगोड़े आम लोगों को बना रहे हैं ढ़ाल।

मानवाधिकार वकील, जैकलिन इसहाक ने बताया की लड़की की मां ने उनसे कहा कि वह भुगतान करेगी लेकिन कुछ सेकंड का समय दे क्योंकि उसकी बेटी नहा रही थी। लेकिन जिहादियों ने इंतजार करने से इनकार कर दिया और एक मशाल से तुरंत घर में आग लगा दी।

इसे भी पढ़िए- ISIS के आतंकियों का दिल आया नीली आंखों वाली लड़कियों पर!

लड़की को जल्दी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बहुत ज्यादा जल जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। मरते मरते भी वो लड़की अपनी मां से बोली, “उन्हें माफ कर दो”

No more articles