इस लड़की को नही लगता डर, पकड़कर खाती है मगरमच्छ का मीट। अक्सर लोगो को कई शौक होते है जिनमे सबसे खास है जानवरों का शिकार करना या उन्हे पालना, लेकिन क्या आपने किसी ऐसे इंसान के बारे में सुना है जिसे जानवर पालकर उसे खाने का शौक हो। हम आपको बता रहे है 24 साल कीफ्लोरिडा के पोम्पानो के पास रहने वाली  कायला गार्वे के बारे में जिसका शौक बिल्कुल अलग। पानी के अंदर मगरमच्छों का शिकार करना या उन्हें पकड़ पाना बेहद ही खतरनाक है, और आपको जानकर ताज्जुब होगा कि कायला मगरमच्छों का शिकार करती है। उसके साथ कुश्ती भी लड़ती है। कायला 100 से ज्यादा मगरमच्छ पकड़ चुकी है  और उसके बाद मगरमच्छ को खाती हैं, क्योंकि उसको चिकन, मटन से ज़्यादा पसंद है मगरमच्छ का मीट। 15 साल की छोटी उम्र में कायला ने पहली बार एक बड़े मगरमच्छ को पकड़ा और उसका मीट खाया था और उसको मगरमच्छ का मीट बहुत अच्छा लगा था। जिसके बाद से कायला का मगरमच्छों को पकड़ने और उसका मीट खाने में इंटरेस्ट और भी बढ़ गया जिसके बाद उसको इसकी लत ही लग गयी।

इसे भी पढ़िये- बर्गर खाकर लड़की हो गई बर्गर, चौंकाने वाली खबर

कायला के पिता केविन के पास इन मगरमच्छों को पकड़ने और उन्हें मारने का लाइसेंस था इसलिए कायला बचपन से ही मगरमच्छों का सामना करती आ रही है। कायला ने पहली बार  मगरमच्छ का सामना 5 साल की उम्र में किया था। कायला को मगरमच्छों को पकड़ने की हिम्मत अपने पापा से मिली, जिसकी वजह से कायला के अंदर का डर खत्म हो चुका था।

इस लड़की को नही लगता डर, पकड़कर खाती है मगरमच्छ का मीट

source

इसे भी पढ़िये- इस कोल्ड ड्रिंक को पीने की गलती मत करना, खा भले लेना!

कायला मगरमच्छों को मारने का लाइसेंस भी हासिल कर चुकी हैं और कायला 4 महीने में 2 मगरमच्छों को मार सकती हैं। इसके आलावा कायला इन मगरमच्छों के मीट को भी खा जाती है। आपको बता दें कि सोशल साइट्स पर कई शाकाहारी लोगों ने कायला का मगरमच्छों के मीट को खाने को लेकर विरोध भी किया है।

No more articles