फेसबुक फ्रैंड ने 5 सितारा होटल में विवाहिता को मिलने के लिए बुलाया और किया रेप , बांद्रा में पांच सितारा होटल के एक कमरे में एक 40 वर्षीय गृहिणी से रेप करने वाले गुजरात के एक व्यापारी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि व्यापारी ने तीन साल पहले सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर महिला को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद दोनों नंबरों की अदला-बदली की और फिर लगातार फोन पर बात करने लगे।

होश आने के बाद महिला अलीबाग लौटी और उसने पति को पूरी घटना बताई। महिला के पति ने व्यवसायी को फोन कर सामने आने को कहा। माना जा रहा है कि व्यापारी को होटल में एक रात और ठहरना था, लेकिन वह उसी दिन होटल को छोड़कर चला गया। वारदात के बाद से आरोपी का मोबाइल भी बंद है।

पुलिस ने बताया कि आदमी शुक्रवार को शहर में पहुंचा और उस महिला से मिलने को कहा मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह महिला को कॉफी पीने के बनाने 5-स्टार होटल के अपने कमरे में ले गया। इससे पहले दिन महिला अलीबाग में अपने परिवार के साथ अपने फार्महाउस में वीकेंड की छुट्टियां मनाने गई थी। आरोपी ने उसे फोन किया, तो वह मुंबई लौट आई।

इसके बाद दोनों गेटवे ऑफ इंडिया के पास मिले। वहां आरोपी ने पॉश 5-स्टार होटल में कॉफी के लिए चलने को कहा और बांद्रा के लिए एक टैक्सी बुलाई। होटल में उसका उसका कमरा बुक था। पुलिस ने कहा कि कमरे में जाने के बाद आरोपी ने महिला को पानी की पेशकश की। महिला ने कहा कि पानी पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे। आधी बेहोशी की हालत में आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

 

No more articles