सभी शादी शुदा जोड़ो को अपनी पहली रात का इंतजार रहता है। अपनी सुहागरात को यादगार बनाने के लिए दंपत्ति पूरी कोशिश करते हैं और लेकिन अगर दोनों में से कोई भी इस पल का पूरा मजा न ले पाए तो उनकी ये फर्स्ट नाइट पूरी तरह खराब हो जाती है। पर क्या आप मानेंगे कि अपनी सुहागरात सफल न होने पर पत्नी अपने पति को तलाक दे दे ? बात चौंकाने वाली है लेकिन ऐसा ही कुछ एक महिला ने किया है।

मुर्शिदाबाद की रहने वाली एक लड़की ने अपनी सुहागरात पर अपने पति को तलाक दे दिया क्याेंकि वह उसे संतुष्ट करने में नाकामयाब रहा था। इसके बाद उस महिला ने सारा घर सिर पर उठा लिया और बताया कि उसका पति उत्तेजना पैदा नहीं कर पाया, जिसकी वजह से वो संतुष्ट नहीं हुई थी। शादी के केवल 2 सप्ताह के बाद ही लड़की ने अपना ससुराल छोड़ दिया और अपने मायके चली आई।

तलाक मांगते के साथ-साथ लड़की ने दहेज में दिये गए 55000 रुपए नकद और बाकी सामान भी लौटाने को कहा। अपनी चुप्पी तोड़ते हुए लड़की ने स्ट्रीट सरवायवर्स इंडिया नाम के एक एनजीओ की मदद ली और अपनी सारी समस्या बताई। उसने कहा, “मैंने 9वीं तक पढ़ाई की है। मेरे पति कढ़ाई का काम करते हैं। मेरे परिवार ने शादी में दहेज के तौर पर 55 हजार रुपए के अलावा बिस्तर, गद्दा और कई चीजें दी थीं। उसमें भी 55 हजार का खर्च आया। सुहागरात में मुझे महसूस हुआ कि मेरे पति को कुछ यौनिक समस्या है और वह उत्तेजित नहीं हो पाते। हमारे गांव में पहले भी लोगों की शादियां टूटी हैं, लेकिन इससे पहले किसी भी लड़की ने पति की नपुंसकता को कारण बताकर तलाक नहीं लिया।”

एनजीओ ने लड़की के पति की नपुंसकता दूर करने के लिए उसका इलाज करवाने का वायदा किया है।

No more articles