एक मां के लिए उसके बच्चों से खास कोई नहीं होता है लेकिन एक मां ऐसी भी है जिसके बच्चे उसकी जान के दुश्मन बन गए हैं।  जी हां आपको ये जानकर आश्चर्य होगा जिसने 37 साल की उम्र में 38 बच्चे पैदा कर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

उस महिला का नाम मरियल है उसकी बहुत कम उम्र में ही शादी हो गई थी और वह जब 13 साल की थी तब पहली बार मां बनी थी। युगांडा के मुकोनो डिस्ट्रिक्ट के कबिम्बिरी गांव में रहने वाली मरियम को वहां सब ‘बच्चे पैदा करने की मशीन’ कहते हैं।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मरियम ने छह बार ट्विंस, चार बार ट्रिपलेट्स (एक साथ तीन बच्चे) और तीन बार क्वाड्रप्लेट्स (4 बच्चे एक साथ) को जन्म दिया है। उन्होंने केवल दो बार ही एक एक बच्चे को जन्म दिया है। मरियम बताती हैं कि उनके पिता के अलग-अलग महिलाओं से कुल 45 बच्चे थे।

मरियन का कहना है कि उसका पति कोई मदद नहीं करता है। मरियम के बच्चों को अपने पिता का चेहरा भी याद नहीं है। वो अपने बच्चों की देखभाल में मरियम का साथ नहीं देता। मरियम का सबसे बड़ा बेटा 23 साल का है और उसने आखिरी बार अपने पिता को तब देखा था जब वो 13 साल का था।

इसके साथ ही मरियम ने डॉक्टरों से बर्थ कंट्रोल को लेकर सलाह भी ली थी, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दी। दरअसल मरियम की बॉडी में इतने अंडे प्रोड्यूस होते हैं, कि अगर वो मां नहीं बनेंगी, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसलिए मरियम बच्चे पैदा करती जा रही है।

No more articles