बिरकोनी निवासी साहू परिवार की बेटी की शादी सोनासिल्ली राजिम निवासी युवक के साथ बीते 24 अप्रैल को होने जा रही थी। लड़की के नाबालिग होने की सूचना पर बारात पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही महिला बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम कन्या के घर पहुंची और शादी रुकवा दी गई।

पांच महीने पहले सिंदूर, मंगलसूत्र व जयमाला की रस्म नहीं हो पाई थी, उन्हें पूरा किया गया और बेटी की विदाई की गई। इस विवाह में दोनों पक्ष के करीबी रिश्तेदारों व सामाजिकजनों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों की ओर से व्यक्तिगत तौर से पांच हजार रुपए उपहार स्वरूप बेटी को प्रदान किया गया। साथ ही विभाग की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

अज्ञानतावश मजदूर परिवार पर आई इस मुश्किल घड़ी को महसूस करते हुए अफसरों ने शादी के लिए विभाग की ओर से सहायता का वादा भी किया था। प्रशासनिक रिकार्ड के अनुसार गत 19 सितंबर को लड़की बालिग हो गई। इसकी सूचना विभाग को दी गई। लिहाजा बीते 6 अक्टूबर को फिर बारात पहुंची और सादगी के साथ विवाह संपन्न हुआ।

 

1 2
No more articles